जींद के गांव में 700 साल पुराने तालाब की खोदाई में मिले मानव कंकाल, कई तरह की चर्चाएं

जींद के गांव में 700 साल पुराने तालाब की खोदाई में मिले मानव कंकाल, कई तरह की चर्चाएं
Last Updated: 24 Jun, 2025 at 10:51 AM by Sunil Kumar Jha

Sateek Samachar, जींद। हरियाणा के जींद जिले के जुलाना क्षेत्र के एक गांव में तालाब की खोदाई के दौरान मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। गांव देवरड़ में करीब 700 साल पुराने तालाब की खोदाई की जा रही थी। इसी दौरान वहां मानव कंकाल और पुराने मटके मिले। लोगों ने इस बारे में प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। बाद में लाेगों ने कंकाल और हड्डियों को दफना दिया।

दरअसल, जुलाना क्षेत्र के गांंव देवरड़ में इस पुराने तालाब को पुनर्जीवित करने के लिए खोदाई की जा रही थी। शनिवार को करीब खोदाई करीब सात फीट तक हुई तो वहां मानव कंकाल मिले। वहां पुराने मटके भी मिले। लोगों की सूचना के बाद खंड विकास और पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) प्रतीक जांगड़ा मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने बताया कि खोदाई के दौरान 10-12 मानव कंकाल मिले। वहां पुराने मटके भी मिले। लोगों का कहना है कि पुराने समय में यहां संभवत: कब्रिस्तान था और ऐसे मेंं ये मानव कंकाल कब्रिस्तान मं दफनाए गए मुस्लिमों के हो सकते हैं। स्वतंत्रता से पहले गांव में बहुतायत में मुस्लिम रहते थे। लोगों का कहना है कि इससे पहले तालाब की खोदाई के दौरान हड्डियां मिली थींं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *